Breaking News

समाजवादी नेता शंकर यादव ने कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

डेनाइट ‌विशाल महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बनियापार में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस डे नाइट ‌विशाल महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 40टिमो ने भाग लिया। महिला वर्ग में बलिया मऊ आजमगढ़ तो पुरुष वर्ग में आजमगढ़ मऊ करमैनी तरौका बनियापार बिलरियागंज आदि दर्जनों टीमो ने भाग लिया।
वहीं पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने जहां विजेता प्रथम और द्वितीय टीम को अपने नाम की शिल्ड देकर सम्मानित किया गया वही कमेटी के सदस्यों को आर्थिक मदद भी की।
 समाजवादी नेता शंकर यादव ने बताया कि खेल से ही असली समाजवाद पैदा होता है। यही खिलाड़ी अपने देश प्रदेश जिला गांव के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। हमें बहुत खुशी होती है जब खिलाड़ियों के बीच पहुंचने का मौका मिलता है। इस मौके पर रामनिवास यादव भूतपूर्व सैनिक, त्रिलोकी यादव, राजेश यादव उर्फ बबलू आराजी देवारा करखिया से महा प्रधान पद के प्रत्याशी बिजया प्रताप यादव आदि लोग मौजूद थे तो वहीं पर कार्यक्रम के आयोजक योगेंद्र, पंकज अभिषेक अवनीश ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार जताया।

और नया पुराने