Breaking News

बिलरियागंज: पुलिस मुठभेड़ में चोरी की पिकअप व भैंस 3 घंटे में किया गया बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बिलरियागंज

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी, जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2021 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ व उ0नि0 ओमप्रकाश यादव द्वितीय मय फोर्स के अभियान के तहत तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय राहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि प्राप्त सूचना के आधार जैगहा चौराहे पर चेकिग करने लगा कि तब तक एक पिकअप का चालक तेज गति से पिकअप चलाते हुए शेखुपुर के तरफ से आता दिखाई दिया कि  पुलिस वाले टार्च की रोशनी से रोकने का इसारा किये किन्तु पिकअप चालक तेज रफ्तार से जयराजपुर की तरफ जाने लगा  पुलिस वाले मय राह जीप से पिकअप का पिछा करने लगे। पिकअप जगमलपुर से मुड़कर अलाउद्दीनपट्टी नहर शान्तिपुर होते हुए जलालपुर गांव के पास पहुचे की  पुलिस वालो को एकदम करीब आता देखर अपना पिकअप रोककर पिकअप से चालक व उसके साथ एक व्यक्ति व पिछे बैठे एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात उतरकर  पुलिस वालो को ललकारते हुए गोली मारो नही तो  लोग पकड़े जायेगे एक व्यक्ति  ने  पुलिस वालो को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया संयोग से गोली उ0नि0 ओमप्रकाश यादव द्वितीय के कनपट्टी से होते हुए निकल गयी। अन्धेरा का लाभ लेते हुए बदमाश भाग गये। चोरी की दो अदद पड़िया व पिकअप न0 यूपी0 62T3376 जलालपुर समय करीब 3.10 बजे बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्व थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/2021 धारा 41/411/186/353/307/34 भादवि व 11(घ) पशु क्रुरता अधि0नि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विधिक कार्यवाही कि जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 39/2021 धारा 41/411/186/353/307/34 भादवि बनाम अज्ञात 

बरामदगीः-

1. दो अदद भैंस के पड़िया
2. एक अदद पिकअप 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2. रि0का0 नरेन्द्र कुमार सिंह, 
3. का0 अरूण सिंह, 
4. का0 रवि प्रभाकर, 
5. का0 रविन्द्र यादव

और नया पुराने