आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: दिनांक 11.02.2021 को अबू सहमा पुत्र कुतबुद्दीन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में प्रतिवादी द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर वादी के भाई आलम उम्र 32 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर देने तथा वादी को जान माल की धमकी देना के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया था। , प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 48/21 धारा- 302/506/34 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर को वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 12.03.2021 को माननीय न्यायालय CJM जनपद आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त वकार पुत्र गयासुद्दीन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का 07 घण्टे का पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त हुआ था अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मु0अ0सं0 48/21 धारा 302,506,34 IPC से सम्बन्धित आला कत्ल (एक अदद पिस्टल .32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर) अशरफपुर के पास सरसो के खेत से खुद जाकर बरामद कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये अपनी गलती की माँफी मांगते हुए अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से मा0 न्यायालय में दिए जाने की बात बता रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 79/21 धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- वकार अहमद पुत्र गयासुद्दीन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 312/95 धारा 147/148/149/307/308/324/325/506/302/ IPC व 3(2)5X SC/ST Act थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 48/21 धारा 302/506/34 IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 79/21 धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर आजमगढ़
बरामदगी-
1- आला कत्ल एक अदद पिस्टल .32 बोर दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री हिमेन्द्र सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. व0उ0नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 मुकेश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 राजन शर्मा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 मन्टू यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. म0का0 नीलम देवी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
7. म0का0 साधना तोमर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
