Breaking News

जहानागंज: 40 लीटर अपमिश्रित शराब,नौशादर,यूरिया के साथ गैंगेस्टर गिरफ्तार, 1 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 10.3.2021 को SI विजय प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये गये अभियान व तलाश वांछित अभियुक्त व देखभाल क्षेत्र मे मामूर होकर परदेशी मोड़ पर मौजूद था  कि कुछ देर बाद ही बिजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सदर हमराह का0 सुधाकर सिंह के साथ आ गये हम लोग आपस में अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के बारे में बातचीत कर रहे थे कि  जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि एक  व्यक्ति ग्राम अमदही हरिजन बस्ती मे जाने वाली सङक के किनारे ईट भट्टे से कुछ आगे मोङ पर 2 प्लास्टिक के गैलेन मे अपमिश्रित कच्ची शराब बेच रहा है यदि जल्दी किया जाए तो पकडा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके  आबकारी निरीक्षक महोदय को बताकर मुखबीर खास को साथ लेकर पूरी टीम के साथ ईट भट्टे से आगे हरिजन बस्ती के मोड़ के कुछ पहले पहुचा तो मुखबिर खास ने इशारा  करके बताया कि साहब मोड के किनारे जो व्यक्ति बैठा हुआ है वही व्यक्ति है पुनः मुखबीर खास वहाँ से चला गया उ0नि0 विजय प्रताप सिंहमय हमराह कर्मचारी गण व आबकारी निरीक्षक महोदय को साथ लेकर मौके पर पहुँचा तो देखा कि एक व्यक्ति दो प्लास्टिक के गैलेन मे ( प्रत्येक गैलेन मे 20-20 लीटर) शराब मे पास मे रखे यूरिया फिटकरी नौशादर को गैलेन मे रखे शराब मे मिलाकर अपमिश्रित करके बेच रहा है किअभियुक्त को मय माल के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर मु0अ0स0 48/2021 धारा 272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । 

पूछताछ विवरणः- अभियुक्त होरी यादव पुत्र राजदेव यादव ग्राम अमदही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 50 वर्ष बदरियाफ्त जुर्म स्वाकीर करते हुए बता रहा है कि साहब कच्ची शराब मे यूरिया फिटकरी नौशादर को मिलाकर बेचता हूँ । मिलावट करने से शराब की तेजी व नशा बढ जाता है । जिसको ऊचे दाम पर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं अपने किये की बार-बार माफी माँग रहा है ।
 
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 48/21 धारा 272/273 भादवि व 60(A)EX ACT, थाना-जहानागंज

आपराधिक इतिहासः-

क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद
1 108/89 60 आबकारी अधिनियम जहानागंज आजमगढ
2 30/90 147/148/149/323/332/333/224/225/427/395 भादवि व 60 आबकारी अधिनियंम जहानागंज आजमगढ
3 158/91 302 भादवि जहानागंज आजमगढ
4 72/2000 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट जहानागंज आजमगढ
5 277/99 452/307/323 भादवि जहानागंज आजमगढ
6 77/2001 147/148/149/307/323/504 भादवि जहानागंज आजमगढ
7 78/2001 25 आर्म्स एक्ट जहानागंज आजमगढ
8 124/2001 3(1) गुण्डा अधिनियम जहानागंज आजमगढ
9 137/2001 3(1)उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट जहानागंज आजमगढ
10 104/2010 60 आबकारी अधिनियम जहानागंज आजमगढ
11 866/2010 272 भादवि व 60/62 आबकारी अधिनियम जहानागंज आजमगढ
12 75/12 60 आबकारी अधिनियम जहानागंज आजमगढ
13 401/12 60आबकारी अधिनियम जहानागंज आजमगढ
14 20/21 174-A/227-A भादवि जहानागंज आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- होरी यादव पुत्र राजदेव यादव ग्राम अमदही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-बिजय कुमार (आबकारी निरीक्षक) क्षेत्र प्रथम सदर व 2.का0 सुधाकर सिंह
3.उ0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना-जहानागंज, आजमगढ़ मय हमराह ।

और नया पुराने