Breaking News

फूलपुर: नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला गैंगेस्टर गिरफ्तार, कई मुकदमें दर्ज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़: दिनांक 08/03.2021 को वादीनी थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी कि वादिनी की पुत्री मरियम (काल्पनिक नाम) को अभियुक्त बबलू राय उर्फ संतोष राय पुत्र रामअचल राय निवासी ग्राम परसादी पट्टी थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा मटर के खेत में वादिनी की पुत्री के साथ दुष्कर्म कर व जान से मारने की धमकी दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 29/21 धारा 376,506 भादवि पंजीकृत किया गया । व पीड़िता के 161 सीआरपीसी के बयान पर उम्र निर्धारित होने पर मुकदमा में धारा ¾ पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक फूलपुर को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में दिनांक- 10.03.2021 को प्र0नि0 श्री रत्नेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त राय उर्फ संतोष राय पुत्र रामअचल राय निवासीग्राम परसादी पट्टी थाना फूलपुर जनपद  आजमगढ़ को समसाबाद मोड़ बहद ग्राम दुर्वाषा से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।  

सम्बन्धित मुकदमा –

1- मु0अ0सं0 29/21 धारा 376,506  भादवि व ¾ पास्को एक्ट थाना फूलपुर , आजमगढ़

 अपराधिक इतिहास- 

क्रं0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जिला
1. 138/12 147,148,149,307 भादवि व 7 सीएल.ए.एक्ट फूलपुर आजमगढ़
2. 514/13 354,452,506,427 भादवि फूलपुर आजमगढ़
3 564/13 ¾ उ0प्र0 गुण्डा अधि0 फूलपुर आजमगढ़ 
4 584/13 110 जी सीआरपीस फूलपुर आजमगढ़ 
5 29/21 376,506 भादवि व ¾ पास्को एक्ट फूलपुर आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.बबलू राय उर्फ संतोष राय पुत्र रामअचल राय निवासीग्राम परसादी पट्टी थाना फूलपुर जनपद  आजमगढ़

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-

1. प्र0नि0 श्री रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़ 
2. हे0का0 कमलेश मिश्रा थाना फूलपुर आजमगढ़
3. का0 उत्तम कुमार गौड़ थाना फूलपुर आजमगढ़
4. का0 हरेन्द्र मिश्रा थाना फूलपुर आजमगढ़।


और नया पुराने