आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालतारी के छात्र नेताओं ने वर्ष 2020 21 छात्र संघ चुनाव कराए जाने के लिए आज एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेताओं का कहना था कि- छात्र संघ चुनाव कराए जाने के लिए हम लोग महीनों से मांग कर रहे हैं और हम लोगों ने राज्यपाल से लेकर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी प्राचार्य तक सबको ज्ञापन के माध्यम से इस मामले से अवगत भी कराया लेकिन हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
इस तरह के उदासीन रवैया से हम छात्र नेता बहुत मायूस है पूरे 1 वर्ष से हम छात्र संघ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं अब ऐसे में छात्र संघ चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं की जा रही है जिसकी हम सभी छात्र मांग कर रहे हैं।
छात्र नेता कुंदन सिंह ने कहा कि- हम लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने बात को रखा है, प्राचार्य से हम लोगों की कई बार वार्ता हो चुकी है लेकिन हम लोगों की मांगों को लेकर अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया जिस के संदर्भ में आज एक बार फिर हम लोगों ने प्राचार्य को छात्र संघ चुनाव कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
छात्र नेताओं ने मांग किया कि छात्र संघ चुनाव कराए जाने की तिथि निर्धारित की जाए।
वहीं प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र का कहना था कि- शासन से जैसा निर्देश मिलेगा वैसे ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस दौरान ज्ञापन देने वाले छात्रों में- कुन्दन सिंह, मुकेश यादव, जगदीश कुमार, सुनील गोंड, विशाल कुमार, नीलेश सिंह, आकश पटेल आदि उपस्थित रहे।