Breaking News

सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस चलते फिरते अस्पताल से मिल रही लोगों को नई जिंदगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:- सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट (national medical mobile unit)जिले के लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना रही है। खास बात ये है कि, इसके जरिए, ईसीजी, शुगर, ब्लड, टीएलसी डी एल सी जैसी जांच रिपोर्ट 15 मिनट में मिल जाती है। वहीं इस यूनिट की एक खासियत ये भी है कि, ये खुद लोगों तक पहुंचता है जी हां, 
एक तरह से ये चलता-फिरता अस्पताल है। जो जनपद से दूर ग्रामीण इलाकों में गरीबों के घर जाकर उन्हें इलाज की सुविधा दे रही है। इसके अलावा इमरजेंसी जैसे हालातों में भी मोबाइल अस्पताल काफी मददगार साबित हो रही है। 
फिलहाल इस चलते-फिरते अस्पताल ने लोगों को नई जिंदगी दी है। लोगों का कहना है कि, जब वह जिला अस्पताल जाते थे तो उनका नंबर आने तक पूरा दिन निकल जाता था। पर जिला मुख्यालय से दूर गरीब महिलाओं के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय जनपद आज़मगढ़ में चार मोबाइल वैन की सुविधा चलाई जा रही है। और लोगों का घर-घर जाकर इलाज किया गया है।
आज़मगढ़ जिले के अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत कई गांवों में विगत 1 सप्ताह से, नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट गाँवो के लोगों के बीच पहुंचकर अपनी एक अलग पहचान बना रही है। इस यूनिट के जरिए सैकड़ो लोगों को इलाज किया जा चुका है। खास बात ये है कि, इसके जरिए, ईसीजी, शुगर, ब्लड, टाइफाईड मलेरिया जैसी जांच रिपोर्ट 15 मिनट में मिल जाती है। वहीं इस यूनिट की एक खासियत ये भी है कि, ये खुद लोगों तक पहुंचता है। एक तरह से ये चलता-फिरता अस्पताल है। वही मंगलवार को नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम जीयनपुर नगर पंचायत में पहुंची, जहाँ आजादनगर, कुरैशनगर, व आर्यनगर के सैकड़ो लोगों की निःशुल्क जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की।
वही जानकारी देते हुए एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने ग्रामीण इलाकों के लोग के लिए नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट को काफी सराहनीय बताया। उन्होंने बताया कि इस चलते-फिरते अस्पताल में 5 से 6 लोगों का स्टाफ होता है। जिसमें एक MBBS डॉक्टर, स्टोर कीपर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट के बैठने की पूरी सुविधा होती है। साथ ही ईसीजी, ब्लड, हीमोग्लोबिन, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, वायरल की जांच कर सिर्फ 15 मिनट में ही मरीजों को जांच रिपोर्ट दे दी जाती हैं। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवा भी दी जाती है।

और नया पुराने