आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जनपद के कप्तानगंज स्थित शिवा पीजी कॉलेज तेरही में रोवर रेंजर प्रवेश शिविर का आज प्रथम दिन का प्रारंभ हुआ।
शिविर संचालक डॉ० प्रदीप राय ने उद्घाटन सत्र मे बच्चों को बताया कि- रोवर रेंजर प्रशिक्षण अपराध मुक्त भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कैप्टन डॉक्टर मदन मोहन पांडेय ने बच्चों को उद्घाटन भाषण में बताया कि- रोवर रेंजर बच्चों में नैतिक विकास उत्पन्न करता है। उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के रोवर रेंजर प्रभारी एवं अन्य शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे। प्राचार्य ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और शिविर को सकुशल संपन्न होने के लिए शुभकामनाएं दी।