आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: आज दिनांक 9 मार्च 2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जयसवाल के आदेश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत यूनिवर्सल एकेडमी कोचिंग सेंटर में छात्राओं को ट्रैफिक प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर व उनके अधिकार कर्तव्य को बताया गया तथा साथ ही साथ यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत सीट बेल्ट, हेलमेट की अनिवार्यता को भी बताया गया।