Breaking News

महराजगंज पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दि0 09.03.2021को उ0नि0 मय हमराही कर्म0 गण के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारंटी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के NBW/वांरटी के गिरफ्तारी के अभियान के आदेश के क्रम में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि आप जिस NBW (भरण पोषण धनराशि वसूली) अभियुक्त की तलाश कर रहे है वह अपने घर पर ग्राम देवारा कदीम (राधे का पूरा) में मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्म0 गण के साथ वारंटी के घर पहुँचे तो घर के बाहर एक व्यक्ति खड़ा मिला।जिससे सतिराम उर्फ सतई उपरोक्त के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब मैं ही सतिराम उर्फ सतई पुत्र रामअधार यादव साकिन देवारा कदीम (राधे का पूरा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हूँ, बाद बताने सम्बन्धित इ0नं0 123/2007 अन्तर्गत धारा 125 द0प्र0सं0 के वारंटी को समय करीब 08.30 बजे सुबह में हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

और नया पुराने