Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों के मद्देनजर आंशिक संशोधन करते हुए डीएम ने अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 मार्च-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को शांति एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने के हेतु अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को सहायक प्रभारी अधिकारी/मतगणना कार्मिक एवं प्रशिक्षण, उप संचालक चकबन्दी को प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम, शिकायतें, सूचना प्रेषण व कम्युनिकेशन प्लान, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सुरेश चन्द जायसवाल को सहायक प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम, नियुक्त किया गया है। 
इसी के साथ ही जिला विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी/मतगणना कार्मिक, परियोजना अधिकारी डूडा को सहायक प्रभारी अधिकारी/मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण, सहायक अभियन्ता विकास प्राधिकरण को सहायक प्रभारी अधिकारी वाहन/इंर्धन, जिला पूर्ति अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी को प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम, शिकायतें, सूचना प्रेषण व कम्युनिकेशन प्लान, जिला कार्यक्रम अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम, जिला प्रोबेशन अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी सूचना प्रेषण एवं कम्युनिकेशन प्लान, जिला समाज कल्याण अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी शिकायत तथा सचिव, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को सहायक प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी/सीसी टीवी, के कार्य से मुक्त किया जाता है। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेशित किया है कि सौपें गये दायित्वों का समय से निर्वहन करें। 

और नया पुराने