Breaking News

रानी की सराय: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रानी की सराय।

आज़मगढ़: आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थ,अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में दिनांक 11.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री दिलीप कुमार सिंह के सतत पर्यवेक्षण में उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराहीयान के द्वारा मुखबीर की सूचना पर कोटिला नहर आवक मार्ग से एक व्यक्ति को एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ समय 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मो0 हारिस पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0-23/2021 धारा 23/2021 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0-23/2021 धारा 23/2021 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-84/2020 धारा 379/411 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

मो0 हारिस पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़  
                               
बरामदगी

एक अदद तमंचा .0315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह, का0 अमित वर्मा, का0 आलोक कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ

और नया पुराने