Breaking News

मुबारकपुर: नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: वादीनी थाना मुबारकपुर आजमगढ द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित सूचना दिया गया कि  स्वयं की 14 वर्षीय पुत्री अमिशा (काल्पनिक नाम) को  पडोस का ही एक लडका मोहम्मद अहमद  पुत्र मरहूम सलीम मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर कही लेके चला गया है।  उपरोक्त सूचना के  आधार  पर  थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर तलाश किया जा रहा  था।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ  सुधीर कुमार सिंह द्वारा वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये  अभियान के क्रम मे तथा  अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व मे  उ0नि0  कमल नयन दूबे मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि  रोडवेज मुबारकपुर के पास मु.अ.स. 151/21 धारा 376,363,366 भादवि व 3,4 पाक्सो एक्ट में वाछित अभियुक्त मो. अहमद  मौजूद है। मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 कमल नयन दूबे मय हमराहीयान द्वारा मौके पर पहुच कर  मोहम्मद अहमद  पुत्र मरहूम सलीम निवासी शिकठी शहमोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ को आज दिनाक 12.3.21 को समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ बताया कि मै और  अमिशा  एक दूसरे से प्यार करते है। मेरा और उसका घर आमने सामने है। अमिशा (काल्पनिक नाम) की मां और उसके पिता के  द्वारा हमेशा इस बात का विरोध किया जाता था अमिशा खुद कही कि  मै तुम्हारे साथ चलूगी और तुमसे शादी करुगी इस बात हम लोग 16 जनवरी 2021 को साथ घर से चले गये और निकाह किये गुजरात में रहे  मुझे जब मेरी मां से पता  चला कि अमिशा की मां ने मुकदमा कर दिया है तो मै अमिशा को लेकर चला  आया और  अमिशा अपने घर चली गयी मैं पुलिस की डर से लुक छिप कर इधर उधर रह रहा था।  साहब मैने कोई अपराध नही किया  हम दोनो ने प्यार किया है। 

पंजीकृत अभियोग  मु.अ.स. 15/21 धारा 363,366,376 भादवि व 3,4 पाक्सो एक्ट  
गिरफ्तार अभियुक्त- मो.अहमद  पुत्र मरहूम सलीम निवासी शिकठी शहमोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.उ0नि0 श्री कमल नयन दूबे  थाना मुबारकपुर आजमगढ़
2.  का. नवीन निश्चल पाण्डेय थाना मुबारकपुर आजमगढ़
3. का0 अभय नरायान यादव  थाना मुबारकपुर आजमगढ़

और नया पुराने