Breaking News

गम्भीरपुर: एसडीएम के सामने वादी को विपक्षी द्वारा फावड़ा से जान से मारने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

आज़मगढ़: हरिशंकर अस्थाना पुत्र स्व0 कुन्ज बिहारी ग्राम परशुरामपुर छाँऊ थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ की तहरीरी सूचना दी कि पुश्तैनी मकान के पीछे रास्ते से सटी जमीन जिस पर विपक्षी हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर पासी द्वारा नाजायज रुप से अपने जानवर बांधकर कब्जा कर लिया है के सम्बन्ध में मौके पर समाधान हेतू उपजिलाधिकारी निजामाबाद आजमगढ़ दिनांक 23 फरवरी 2021 को सांय 5 बजे लेखपाल राजेश राय के साथ आए हुए थे विवाद के सम्बन्ध में हम दोनो पक्षो को बुलाकर बातचीत कर रहे थे कि इसी बीच विपक्षी 1.हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर पासी, 2.कमला पत्नी हरिश्चन्द्र 3.विजय और 4.जय किशन पुत्रगण हरिश्चन्द्र, 5.आरती उर्फ अंशू पुत्री हरिश्चन्द्र 6.गिरजा पुत्री हरिश्चन्द्र 7.सन्तोषी पत्नी विजय आदि परिवारीजन ने मौके पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू होकर यस.डी.यम महोदय व लेखपाल के समक्ष ही फावड़ा लेकर आया और मौके पर मौजूद मेरी बेटी प्रीती व अनीता तथा नाती हिमांशु पुत्र अरविन्द अस्थाना पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया जिससे हिमांशु पुत्र अरविन्द का सिर फावड़े से फट गया और वह मौके पर लहुलुहान होकर बेहोश हो गया यह देखकर जब मैने हो हल्ला मचाया तो हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर व उसके परिवारीजन पत्नी कमला, पुत्रीयाँ गिरजा व आरती तथा पुत्रगण विजय व जय किसन तथा पतोहू संन्तोषी पत्नी विजय आदि ने गालियाँ देते हुए हम सभी के उपर लाठी, डंडा, लोहे की राड फावडा आदि से हथियारो से हमला किया तथा मारे पीटे जिसमे हम सभी को काफी चोटे आयी जिसमे नाती हिमांशु को सिर में गम्भीर चोटे आयी व उसकी स्थिती नाजुक हो गयी इस हमले में अमित पुत्र अरविन्द, हरिशंकर पुत्र कुन्ज बिहारी, हिमाशु पुत्र अरविन्द को काफी चोटे आयी विपक्षीगण काफी दबंग किस्म व सरहंग किस्म व अपराधी प्रवृत्ति का है। जो पहले भी जान माल की धमकी देते रहे व SC/ST ACT में फसाने की बात करते रहे आज यह घटना सांय 5 बजे निजामाबाद यस.डी.यम. व लेखपाल के समक्ष हुई। के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 39/21 धारा 147,148,149,323,504,506,307,308,34 भादवि बनाम 1.हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर पासी, 2. कमला पत्नी हरिश्चन्द्र 3.विजय 4. जय किशन पुत्रगण हरिश्चन्द्र, 5.आरती उर्फ अंशू पुत्री हरिश्चन्द्र 6.गिरजा पुत्री हरिश्चन्द्र 7. सन्तोषी पत्नी विजय साकिनान ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह  द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्र0नि0 ज्ञानू प्रिया के नेतृत्व में उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह हे0का0 राजबहादुर सिंह, का0 बृजेश शर्मा, का0 ललित सरोज, का0 अरविन्द यादव व म0का0 स्वप्निल सक्सेना क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 39/21 धारा 147,148,149,323,504, 506,307,308,34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर, 2.विजय पुत्र हरिश्चन्द्र तथा अभियुक्ता 3. रिंका उर्फ गिरजा पुत्री हरिश्चन्द्र निवासीगण ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को समय करीब 10.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। तथा अभि0 विजय को साथ लेकर घटना स्थल के पास से घटना में प्रयुक्त फावड़ा को समय 13.10 बजे बरामद किया गया। दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी मा0 सर्वोच्च न्याया0 व मानवाधिकार आयोग के आदेशो एवं निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए नियमानुसार गिरफ्तारी की गयी।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0 39/21 धारा 147,148,149,323,504,506,307,308,34 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

 1.हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर, 2.विजय पुत्र हरिश्चन्द्र तथा अभियुक्ता 
3. रिंका उर्फ गिरजा पुत्री हरिश्चन्द्र निवासीगण ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

बरामदगी-  घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 

1- उ0नि0 सतीश कुमार यादव चौकी प्रभारी गम्भीरपुर मय हमराह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2- हे0का0 राजबहादुर सिंह, का0 बृजेश शर्मा, का0 ललित सरोज, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3- का0 अरविन्द यादव व म0का0 स्वप्निल सक्सेना थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने