Breaking News

मिशन शक्ति के तहत प्राथमिक विद्यालय देवगांव में कार्यक्रम संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति के तहत लालगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम पर स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं का एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने कहा कि आज महिलाओं को स्वावलंबी बनने और अपने परिवार के साथ साथ अपने लोगो को भी आगे बढ़ाना होगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यालय के सहायक अध्यापक उदय प्रताप दुबे ने कहा कि- आज पूरे विश्व में महिलाएं पुरुषों से प्रत्येक क्षेत्र में आगे निकल रही है। उन्हें अपना मनोबल ऊंचा बनाये रखना होगा। विद्यालय की महिला शिक्षकों को विद्यालय को अपने निजी संसाधन से इलेक्ट्रिक उपकरण पंखा दान देने पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका सरिता सेठ , रेखा पांडेय,व व्यवसायीश्रीमती अर्चना देवी व पूनम चौरसिया को उन्हें जहां पुष्पगुच्छ देकर  सम्मानित किया गया। वही स्थानीय महिलाओं व विद्यालय की बच्चियों को भी शपथ भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोंगो में सरिता सेठ, रेखा पांडेय,शिक्षक अमर बहादुर सिंह ,छुन्ना पाल ,आशीष श्रीवास्तव,शाइस्ता बानो,रीमा यादव आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने