Breaking News

रौनापार: एक तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के कुशल नेतृत्व में अभियुक्तो की गिरफ्तारी व शस्त्र बरामदगी के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चाँदपट्टी बाजार के पास से एक नफर अभियुक्त संतोष जायसवाल पुत्र स्व0 गिरधारी जायसवाल सा0 फरीदपुर थाना रौनापार आजमगढ़ को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय लगभग 05.35 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 50/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

संतोष जायसवाल पुत्र स्व0 गिरधारी जायसवाल सा0 फरीदपुर थाना रौनापार आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 50/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्टथाना रौनापार आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 29/15 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट ।
 2. मु0अ0सं0 217/14 धारा 60 आबकारी अधिनियम व धारा 272/273 भादवि ।
 3. मु0अ0सं0 53/17 धारा 110जी ।
 4. मु0अ0सं0 220/14 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट । 
 5. मु0अ0सं0 50/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1. थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 कीर्ति कुमार सिंहथाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. म0का0 रीना अग्निहोत्रीथाना रौनापार जनपद आजमगढ़

और नया पुराने