Breaking News

कोतवाली: 2.1 किलोग्राम नजायज गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण, अपराधियो की गिरफ्तारी,आगामी ग्राम प्रधानी के चुनाव के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/ अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर हर्रा की चुंगी तिराहा पर संन्दिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिसके क्रम में –
उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा मय हमराह का0 सोनू यादव , का0  रंजीत साहु के देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था व त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत  मादक पदार्थो की बिक्री के रोकथाम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन में मामूर होकर हर्रा की चुंगी तिराहा पर मौजूद थे कि वही पर उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह का0 पवन यादव , का0 विकाश  यादव व  का0 अमरजीत निषाद के आ गये। पुलिस टीम आपस में पंचायत चुनाव व होली के अवसर पर क्षेत्र में मादक पदार्थो की विक्री के संबन्ध में वार्ता कर रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर सुचना दिया कि एक व्यक्ति जो बहुत ही मनबढ़ किस्म का हैं लड़कियो को फोन मिलाकर अपने को SP, DM  बताकर गंदी गंदी बाते करता है और घुम घुम कर गांजा बेचने का काम करता हैं हाफीजपुर चौराह की तरफ से आ रहा है कि मुखबीरी सुचना पर पुलिस बल बाउम्मीद गिरफ्तारी मुखबीर को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान की तरफ चल दिये। सदर अस्पताल की तरफ आने वाले सड़क पर देशी शराब ठेके की तरफ जाने वाली सड़क के मोड़ के पास हाथ में सफेद झोला लिये खडे व्यक्ति की तरफ इशारा कर बताया की वही वह व्यक्ति है और मुखबिर पिछे मुड़कर चला गया कि पुलिस टीम अपने को छुपाते हुए खडे व्यक्ति की तरफ बढे की पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख कर हाथ में झोला लिये खडा व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा कि 15-20 कदम जाते जाते शराब ठेका गेट के आगे लड़खडाकर गिर गया कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही घेर घार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो गलती की माफी मांगते हुए बताया कि मेरा नाम इमरान अहमद उर्फ सानू S/O स्व0 नेशार अहमद निवासी मुहल्ला बाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष है मेरे हाथ में जो झोला हैं उसमें गांजा हैं बाहर से लाकर पुडिया बनाकर लुक छिप कर बेचता हूँ आज मैं लेकर आ  ही रहा था कि आप लोग ने पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ में पकड़े हुए सफेद रंग के झोले में काले रंग की प्लास्टिक की पन्नी में अखबारी कागज में लिपटा हुआ दो पैकेट नाजायज गांजा बरामद हुआ जिसको वजन कराने पर बरामद शुदा गांजा का वजन 2 KG 100 gm पाया गया। दौराने गिरफ्तारी शरीर की तलाशी से पहने हुए लोवर की जेब से एक अदद मोबाईल फोन oppo कम्पनी का जिसमें जियो कम्पनी का सिम लगा हैं जिसका नं0 9336937571 व 9140843795 हैं तथा उसी जेब में से 50 रुपये का एक नोट बरामद हुआ मोबाईल व गांजा के सम्बन्ध में कडाई से पूछने पर बता रहा हैं कि साहब इसी मोबाईल से मैं अपने को अधिकारी बताकर लालच देकर लड़कियो को अपने जाल में फंसाता हूँ । आज आप लोग सब कुछ जान ही गये है तो मैं झुठ नहीं बोलूंगा अभी कल ही अपनी मोबाईल न0 9336937571 से मोबाईल नं0 9335xxxxxx पर फोन मिलाकर मैने अपने को SP आजमगढ़ बताकर तमाम प्रकार की अश्लील बाते की । जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2021 धारा 354क, 504,507 भादवि पंजीकृत है। पकडे गये व्यक्ति को इस प्रकार नाजायज गांजा लेकर चलना अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का दण्डनीय अपराध हैं बताकर नियमानुसार दिनांक 26.03.2021 को समय करीब 22.35 पर हिरासत पुलिस व बरामद शुदा गांजा व मोबाईल को कब्जा पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

इमरान अहमद उर्फ सानू S/O स्व0 नेशार अहमद निवासी मुहल्ला बाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़

बरामदगी का विवरण

2.1 किलोग्राम नजायज गांजा बरामद व एक अदद मोबाइल ओपो

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 –92/21 धारा –8/20 NDPS act

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 87/2021 धारा 354क, 504,507 भादवि

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1. उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ़
2. उ0नि0 विनय कुमार दुबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर थाना कोतवाली आजमगढ़
3. कां0 सोनू यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
4. कां0 रंजित साहू थाना कोतवाली आजमगढ़
5. कां0 पवन यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
6. कां0 विकास यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
7. कां0 अमरजीत निषाद थाना कोतवाली आजमगढ़

और नया पुराने