आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: विकास खण्ड अजमतगढ़ में प्रथम संकुल स्तरीय संघ का किया गया गठन , शनिवार को विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत महुला में ग्राम संगठन का गठन होने के पश्चात संकुल स्तरीय संघ सीएलएफ के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
प्रथम संकुल स्तरीय संघ का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि रुद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन कर व फीता काटकर गठन का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि- सीएलएफ के गठन से स्वयं सहायता समूह को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे समूह की महिलाएं स्वयं के लिए लघु उद्योग, शुक्ष्म और कुटीर उद्योगों की स्थापना कर सकेंगी। बेरोजगारी से निजात पाते हुए अपने विकास व सशक्तिकरण के लिए कार्य कर सकेंगी।वही प्रशांत शुक्ला ने कहा कि- ग्राम पंचायत महुला में ग्राम संगठन बन जाने के बाद विकासखंड अजमतगढ़ में प्रथम संकुल स्तरीय संघ का गठन किया गया है। जिससे महिलाएं अपनी क्षमता का विकास कर आजीविका के साधनों में वृद्धि कर सकेगी।
इस अवसर पर समूह की महिलाओं को आमंत्रित किया गया, वही समारोह में मुख्य अतिथि रुद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रशांत शुक्ला बीएमएम प्रमोद कुमार , सलीम अब्बास व प्रतिमा भारती, संगीता देवी, सहित कुल 70 समूह की महिलाएं और समूह सखी उपस्थित रहे। इस दौरान महुला की ग्राम प्रधान कमला पटेल भी उपस्थित रही।


