आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कई लोगों का बिना बिजली कनेक्शन के ही आ रही है बिजली की बिल।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर मिर्जापुर सब स्टेशन के नदौरा गांव व जमीन हरखोरी के 2 दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि- बिना विद्युत पोल व तार के मीटर जारी कर अनाधिकृत रूप से बिजली बिल भेज दिया गया है, आज उप जिलाधिकारी सगड़ी वागीश कुमार शुक्ल को ज्ञापन सौंपा ।
ग्रामीणों ने कहा कि- बिजली विभाग द्वारा सामूहिक रूप से ग्रामीणों के आधार कार्ड लेकर और सादे कागज पर अंगूठे लगवाए गए हस्ताक्षर कराए गए और सभी लोगों के नाम से बिजली कनेक्शन जारी कर बिल भेज दिया गया।
जबकि गांव के अंदर न पोल लगा और न तार खींचे गए ।
कुछ लोगों ने केवल लगाकर लाइट जलाना शुरू किया लेकिन कुछ लोगों का बिना बिजली उपयोग किये ही बिल आ रही है ग्रामीणों का आरोप है कि पुनः जांच कराकर इच्छुक लोगों को बिजली कनेक्शन दिए जाएं तथा जिनके यहां बिजली का उपयोग नहीं हो रहा है उनकी बिल माफ की जाय।
इसके बाद जब एसडीओ विद्युत अखिलेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया की उनका आरोप निराधार है सभी लोग विद्युत का उपयोग कर रहे हैं फिर भी डोर टू डोर सर्वे कराकर समस्या का तुरंत निदान कराया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रुप से राजेंद्र गुलाबी रामरति चंपा प्रदीप हरीश चंद्र मीणा सहित दर्जनों जमीन हरखोरी की ग्रामीण महिलाएं रही वही नदौरा गांव की सुषमा सविता बाल रूप सेवाती फूली सावित्री सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।