बरेली।
रिपोर्ट: विजय सिंह ब्यूरो
बरेली: बरेली पुलिस थाना बहेड़ी ने वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी 14 अदद मोटर साईकिलें बरामद। चोरी की घटनाओं का किया सफल अनावरण।
दरअसल, शेरगढ़ रोड पर वहां चेकिंग के दौरान चारों अभियुक्तों को बरेली से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, गहनता से पूछताछ के दौरान पता चला कि जंगल ग्राम इटौआधुरा नदी के पास एक अभियुक्त के गन्ने के खेत मे 12 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल हैं, उन्हें भी बहेड़ी के आसपास के क्षेत्र से चुराया गया था। पुलिस ने कुल 14 मोटरसाइकिल बरामद की।