Breaking News

जहानागंज: हत्या का एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: वादिनी रेनू देवी पत्नी त्रिभुवन राम सा0 दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी जिसमें अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर ललकारते हुए माँ बहन की गाली देते हुए लाठी, डण्डा, राड तथा चाँकू मारने पीटने लगे मना करने पर और उग्र होकर मारने पीटने लगे जिससे वादिनी के पति त्रिभुवन राम व दिनानाथ, भीमराम, नगीना राम पुत्र0गण नरायण राम काफी चोट आय़ी है जिनको इलाज हेतु पीजीआई चक्रपानपुर ले जाते समय रास्ते में मेरे वादिनी के पति त्रिभुवन राम की मृत्यु हो गई। वादिनी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 42/21 धारा147/148/149/323/324/504/506/352/34/302 भादवि विरुद्ध 1- फिरतू राम पुत्र सिल्लू राम 2-जियालाल पुत्र सुभ्भग्गा राम 3-दिनेश पुत्र सेचन 4-अनीश राम पुत्र राजदेव राम 5-सुनील पुत्र जियालाल 6-नीरज पुत्र रमेंश राम 7-चन्दन पुत्र समुझ 8-चैयतू पुत्र कान्ता राम ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था । 
 दिनांक 03.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे मु0अ0सं0 42/21 धारा 147/148/149/323/324/504/506/352/34/302 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्टसे सम्बन्धित अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र रामसमुझ राम ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज आजमगढ को ब्लाक तिराहा से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे आलाकत्ल बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धी की गयी है अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0स0 42/21 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 504/ 506/ 324/ 352/ 34/302 भादवि

गिरफ्तार अभियुक्तः

चन्दन कुमार पुत्र रामसमुझ राम ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1. प्र0नि0 संदीप यादव
2. का0पंकज यादव
3. म0का0 दिव्या यादव

और नया पुराने