आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आजमगढ़: दिनांक 01.03.2021 को अवनीश राय पुत्र रवीन्द्र राय ग्राम पटबध सुधाकर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना बिलरियागंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 01.03.2021 को समय करीब 8.00 बजे प्रातः ग्राम सभा में पूर्व में खोदी गयी पोखरी का मै निरीक्षण कर था । उसी वक्त हमारे ही ग्राम सभा के दिपांश राय पुत्र दिनेश राय, अर्पित राय, अंकित राय पुत्रगण अरविन्द राय,आयुष राय पुत्र संजय राय, अरविन्द राय, प्रविण राय पुत्रगण केदार राय,राजेश राय पुत्र रमाशंकर,प्रशान्त राय पुत्र राजेश राय,केदार राय पुत्र सीताराम राय एक राय होकर अन्य दर्जनो समर्थको के साथ लाठी, डन्डा, अवैध असलहा कट्टे से लैस होकर आचानक से हमला कर दिया जिसमें अर्पित राय,दिपांश राय,अंकित राय कट्टे से गोली चलाने लगे । जिसमें गोली लगने से रवीन्द्र राय पुत्र रामपटल राय,राजेन्द्र राय पुत्र सतिराम राय,कु0 खुसी राय पुत्री प्रविण कुमार राय,वैभव राय पुत्र बृजेश राय,कालीन्दी देवी पत्नि रवीन्द्र राय घायल हो गये । प्रविण राय पुत्र विद्यासागर,अवनीश राय पुत्र रवीन्द्र राय इन लोगो के हमले से बूरी तरह से घायल हो गये हैं । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/2021 धारा 147/148/149/323/307/504/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्वेक्षण में उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-द्वितीय मय फोर्स के तलाश वांछित अभियुक्त के तहत मय फोर्स के दिनांक 03.03.2021 को समय 09.40 बजे पटबध बैंक के पास से बालअपचारी गण (1) दीपांश राय पुत्र दिनेश राय सा0 पटबध सुधाकर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ (2) आयुष राय पुत्र संजय राय मूल निवास अपडड़िया हरीपरा थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम पटबध सुधाकर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार बाल अपचारीगण
1. दीपांश राय पुत्र दिनेश राय सा0 पटबध सुधाकर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
2. आयुष राय पुत्र संजय राय मूल निवास अपडड़िया हरीपरा थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम पटबध सुधाकर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 31/2021 धारा 147/148/149/323/307/504/506 भादवि
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-द्वितीय थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2. का0 रविन्द्र यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. का0 विनय यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़
4. का0 रविप्रभाकर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 24 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
