आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के वादी ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी की मेरी पुत्री को दिनांक 26.12.2020 को सुबह सचिन गौड़ पत्र सतीश गौड़ नि0 भुईली थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर ने बहला फुसला कर शादी करने के नियत से भगाकर ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 363,366 भादवि बनाम सचिन गौड़ पत्र सतीश गौड़ नि0 भुईली थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर के पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया के नेतृत्व में, उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय के थाना हाजा से प्रस्थान कर क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 04/2021 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित अपचारी किशोर सचिन गौड़ पुत्र सतीश गौड़ नि0 भुईली थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर के पास से अपहृता को बरामद करते हुए समय 11.30 बजे हरिश्चन्द्रपुर गेट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ से हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 04/2021 धारा 363,366,376 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अपचारी
अपचारी किशोर सचिन गौड़ पुत्र सतीश गौड़ नि0 भुईली थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर
बरामदगी
अपहृता बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराह का0 रघुबीर यादव व म0का0 सविता पटेल
