बरेली।
रिपोर्ट: विजय सिंह ब्यूरो
बरेली : बरेली में थाने में खड़ी बाइकों में लगी आग, अचानक आग लगने से थाने और इलाके में मचा हड़कंप, आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जलकर हुई खाक, शीशगढ़ थाना परिसर का मामला। बरेली पुलिस के अनुसार संबंधित प्रकरण में प्रधान निरीक्षक शीशगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि थाना वाउन्ड्री की पूर्वी साईड में खड़ी मोटर साईकिलों में इस्तेफाकियन आग लग गयी है, जिसके सम्बन्ध में तस्करा इस्तेफाकिया दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।