Breaking News

जीयनपुर के नए कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार, पूर्व कोतवाल नंद कुमार तिवारी की भावपूर्ण रूप से की गई विदाई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पीड़ित को तत्काल न्याय और अपराधियों पर नकेल यही है मेरी पहली प्राथमिकता- हिमेंद्र सिंह (जीयनपुर कोतवाल)

जीयनपुर की जनता ने जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे मैं जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा- नन्द कुमार तिवारी (क्राइम ब्रांच)

आज़मगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पूरे जनपद में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र को बदल दिया। उसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी का कार्यक्षेत्र देख रहे नंद कुमार तिवारी का भी स्थानांतरण करके क्राइम ब्रांच कर दिया गया, और क्राइम ब्रांच प्र० आईजीआरएस के पद पर तैनात रहे हिमेंद्र सिंह को जीयनपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
नवागत कोतवाल हिमेंद्र सिंह के आगमन पर जीयनपुर कोतवाली में पहुंचकर लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वही पूर्व में तैनात रहे जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी को भावपूर्ण रूप से कोतवाली में तैनात सारे स्टॉप के लोगों ने फूल माला पहनाकर विदा किया। 
इस दौरान नए कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने कहा कि- पीड़ित जनता को तत्काल न्याय मिले और अपराधियों पर लगाम लगाने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा, विशेष तौर से आम जनता से सहयोग की अपील है।
वही पूर्व में रहे जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने कहा कि- जीयनपुर नगर और क्षेत्र की जनता ने जो सहयोग, प्यार और सम्मान दिया है, उसे मैं जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा। इस क्षेत्र का प्यार ही था जो इतने दिन तक रोके रखा।
आपको बतादें कि- जीयनपुर कोतवाल का स्थानांतरण जीयनपुर कोतवाली से क्राइम ब्रांच आजमगढ़ के लिए हो गया है।

और नया पुराने