आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: दिनांक 07/02/2021 को वादी थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ल थाना अहरौला जनपद आजमगढ के द्वारा थाना अहरौला में मु0अ.सं0 20/21 धारा 3(1) UP गैंगेस्टर एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़ में पंजीकृत कराया गया | जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया को सुपुर्द हुई | मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त मो0 आलिम पुत्र शहंशाह उम्र 25 वर्ष निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ वांछित चल रहा था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वाछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया पंकज पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह,का0 भोलू यादव, का0विजय कुमार यादव ,महिला आरक्षी सरिता यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0-20/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित मो0 आलिम पुत्र शहंशाह निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को मदियापार बाजार से समय सुबह 07.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है |
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-20/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 आलिम पुत्र शहंशाह निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, का0 भोलू यादव, का0 विजय कुमार यादव , आरक्षी सरिता यादव