Breaking News

दीदारगंज: एक किग्रा अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज

आज़मगढ़:आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब/अवैध गांजा/अवैध शस्त्र की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.03.2021 को उ0नि0 सच्चन राम थाना दीदारगंज मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व शिवरात्रि पर्व पर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एक झोले मे नाजायज गांजा लेकर पलिया बाजार की तरफ से धौरहरा रोशनअली की तरफ जा रहा है । इस सूचना पर उ0नि0 सच्चन राम मय हमराहीगण के शुक्लपुरा तिराहा पर पहुँचे कि एक व्यक्ति हाथ में झोला लेकर आते हुए दिखाई दिया उक्त व्यक्ति को रूकने का ईशारा करने पर भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर शुक्लपुरा तिराहे पर वहद ग्राम शुक्लपुरा मे समय 05.50 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम सूर्य प्रकाश पुत्र रामराज निवासी धौरहरा रोशनअली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया । मौके पर अभियुक्त की तलाशी में एक किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 36/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 36/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

 सूर्य प्रकाश पुत्र रामराज सा0 धौरहरा रोशनअली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

1 किग्रा0 अवैध गांजा । 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 सच्चन राम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 जयप्रकाश यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 सुनील प्रजापति थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने