Breaking News

तटबंध पर मानक के हिसाब से काम नहीं होने पर ग्रामीणों ने काम को रोका किया प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील के छोटी सरयू नदी के बांध पर स्थित तटबंध सोनपुर से बरौनी तक जिसकी लंबाई लगभग 5 किलोमीटर है। आज बाढ़ खंड के द्वारा इस तटबंध की मरम्मत व उच्च करण का कार्य हो रहा था। जिसको आज सहनपुर के ग्रामीणों ने जाकर कार्य को रोक दिया और घंटों प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोप है कि तटबंध का मरम्मत कार्य मानक के हिसाब से नहीं हो रहा है। तटबंध के अगल-बगल जेसीबी मशीन से खुदाई कर मिट्टी को ऊपर डाल दिया गया है। जिससे तटबंध की चौड़ाई कम हो गई है और ऊंचाई बढ़ाने के लिए खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि- महुला गढ़वाल मुख्य तटबंध के बराबर चौड़ाई और ऊंचाई किया जाए जिससे कि बाढ़ के समय जल का स्तर बढ़ने से तटबंध टूट ना सके।
आज दिन  बुधवार को 11 बजे के लगभग छोटी सरयू तटबंध की ऊंचाई बढ़ाने व चौड़ाई बढ़ाने के लिए प्रशासन की तरफ से दिए गए मापदंड के अनुसार काम न होने व उसमें ठेकेदार से लेकर जेई व ऊपर के अधिकारियों की मिली भगत भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम सहनूपुर के ग्रामीणो ने मौके पर जाकर कार्य रोक दिया तथा प्रशासन से मांग करने लगे कि तटबंध को मजबूत बनाने के लिए तय मापदंड के अनुसार जितनी ऊंचाई चौड़ाई व स्लोप है उसको निर्धारित किया जाय और मौके पर अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग करने लगे। खबर लिखे जाने तक अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, विरोध प्रदर्शन की सूचना किसी ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यह आश्वासन दिया कि- आप की मांगों को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, तब जाकर ग्रामीण माने और विरोध प्रदर्शन खत्म किया।
बतादें कि-  बाढ़ के समय जोकहरा तटबंध जब टेकनपुर गांव के पास टूट गया था, पानी का जलस्तर बढ़ने से उसी समय यह भी तटबंध टूटने के कगार पर था। लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत के बाद इसे बचा लिया गया। ग्रामीणों ने इस तटबंध के उच्ची करण व मरम्मत के लिए मांग किया था जिसको जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ खंड द्वारा इस कार्य को शुरू कर दिया गया है।
इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालो में अरुण सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद ,डॉक्टर ,कुबेर ,भीम प्रताप ,फिरंगी ,जीतेंद्र, कपिल नारद, अनिरुद्ध, सोनू गुप्ता, विनोद सिंह ,राम सतन पटेल, रामसमुझ , विजयपाल , सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

और नया पुराने