आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जनपद के हर्रा की चुंगी स्थित नेत्र मंदिर परिसर में आज शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद आज़मगढ़ की जिला इकाई की बैठक हुई।
उक्त अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष ओंकार राय ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए विहिप द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का सराहना किया।विहिप के द्वारा आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर योजना बनाई गई। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भगवा गमछे का भी वितरण किया गया।बैठक में उपस्थित विहिप जिला मंत्री गौरव सिंह रघुवंशी द्वारा जनहित में किये जा रहे अच्छे कार्यो को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल , विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष ओंकार राय , विहिप जिला मंत्री गौरव सिंह रघुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।