आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ द्वारा “महिला शक्तिकरण अभियान” मिशन शक्ति के अतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.03.2021 को थाना अतरौलिया में महिला पुलिस चौकी की स्थापना की गई। जिसका उद्धाटन मुख्य अतिथि के रूप में अमृता राय, वार्डन कस्तूरबा विद्यालय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय, सब इंस्पेक्टर माखन सिंह सहित ग्रामीण महिलाएं, पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।