आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
देवगावँ कोतवाली के अस्थायी रूप से प्रभारी बनाये गए स्वाट प्रभारी आनंद कुमार सिंह।
जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी को भेजा गया क्राइम ब्रांच।
हिमेन्द्र सिंह प्रभारी इंस्पेक्टर जीयनपुर बने।
आज़मगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधीसूचना जारी होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त और चाक चौबंद बनाने के लिए जनपद में कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, वहीं पुलिस लाइन में तैनात लोगों को भी जगह दी गई है। देवगांव में स्वाट प्रभारी आनंद कुमार सिंह को अस्थाई रूप से वहां का दायित्व सौंपा गया है।
निरीक्षक- धर्मेंद्र कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से सिधारी, सुनील चंद तिवारी को मेहनाजपुर से मेहनगर, हिमेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच से जीयनपुर, शत्रुघन कुमार को पुलिस लाइन परीक्षेत्रीय कार्यालय से तहबरपुर , देवानंद रजक को तहबरपुर से कप्तानगंज, पंकज पांडेय को पुलिस लाइन से अतरौलिया, अरविंद पांडे नि०अपराध सिधारी से मेहनाजपुर,दिलीप कुमार कार्यवाहक प्र०नि० रानी की सराय से प्र०नि० रानी की सराय, प्रशांत कुमार प्र०नि० मेहनगर से स्वाट प्रभारी टीम, नंद कुमार तिवारी प्रभारी थाना जीयनपुर से क्राइम ब्रांच, विजय प्रताप सिंह नि० कप्तानगंज से सिधारी, प्र०नि० दिनेश कुमार यादव अतरौलिया से नि०अ० जीयनपुर,रामायण प्रसाद पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच प्र० आईजीआरएस, विनय कुमार मिश्र पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच, नदीम अहमद फरीदी पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच, झितिज त्रिपाठी पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच का दायित्व दायित्व सौंपा गया है।


