आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
विद्यालय पहुंचकर बच्चों के चेहरे खिले ।
आज़मगढ़: राज्य सरकार के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एक वर्ष बाद प्राथमिक विद्यालय बच्चों के लिए खोले गए।
वर्षों से घरों में कैद बच्चे विद्यालय पहुंच कर फूले नहीं समाए ।
अध्यापकों ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया टीम ने प्रा०वि० बासूपार बनकट और जीयनपुर आलमपुर स्कूलों का दौरा किया जहां बच्चों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली।
एबीएसए अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी ने क्षेत्र के रौजा सैफनपट्टी कसड़ा आईमा अंजानशहीद द्वितीय खालिसपुर प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया।
इस दौरान कई विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अध्यापकों ने बच्चों के स्वागत में बैलून लगाएं। शिक्षा क्षेत्र हरैया में भी बच्चे उत्साहित दिखे और विद्यालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया था।