आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:- सगड़ी विधानसभा के समाजवादी नेता शंकर यादव ने सगड़ी तहसील के अमुवारी नारायन में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर कहा कि-खेल हमें आपस में भाईचारा और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश देते हैं। खेल में ना कोई जाति ना कोई धर्म ना कोई मजहब, सभी खिलाड़ी खेल को सहयोग की भावना से खेलते हैं।
खेल के माध्यम से हमारे गांव क्षेत्र के बच्चे जनपद का नाम देश व विदेश में रोशन करेंगे, मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
वही सपा नेता शंकर यादव से जब पूछा गया सगड़ी विधानसभा में एक भी स्टेडियम नहीं है जिसमें बच्चे खेल सके इस पर उन्होंने कहा कि- जनता ने आने वाले समय में यदि मुझे मौका दिया तो सगड़ी विधानसभा में एक भव्य स्टेडियम बनवाने का कार्य करूंगा जिसमें हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपनी प्रतिभा निखार सकें।
सगड़ी तहसील के अमूवारी नारायन में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समाजवादी नेता शंकर यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने क्रिकेट खेल का आनंद भी लिया।



