Breaking News

भारत रक्षा दल द्वारा चंदा सहयोग से गरीबों की मदद सराहनीय कार्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: भारत रक्षा दल के तत्वाधान में ग्राम पंचायत जमुआ सागर के मूल्य पर गांव में चल रहे चंदा सहयोग से गरीबों की मदद करने के अभियान को हरैया जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी पत्नी सूर्यभान यादव ने सामाजिक संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा ही असली सेवा है भारत रक्षा दल द्वारा चलाया जा रहा है या अभियान बहुत ही सराहनीय है हम से जो भी मदद होगी हम भी गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।
भाई सूर्यभान यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्य को लेकर भारत रक्षा दल लगातार आजमगढ़ में चर्चा में बना रहा है अब सगड़ी अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी उर्फ डम्पी तिवारी ने चन्ना जन चलाकर गरीबों को मदद करने का जो बीड़ा उठाया है उसके लिए मैं इनको धन्यवाद देता हूं।
इस दौरान महासचिव  प्रदीप तिवारी, प्रकाश पासवान, हरीमन, सुभाष पासवान, गोलू विश्वकर्मा, मनरावती देवी, इंदु देवी, प्रेमलता तिवारी, रंभा देवी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

और नया पुराने