Breaking News

बिलरियागंज: अवैध 315 देशी शीशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बिलरियागंज।

आज़मगढ़: दिनांक 05.04.2021 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र जांच भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भ्रमणशील होकर जैगहा बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की ग्राम प्रधान श्रीनगर सियरहा के घर में मतदाताओ को बांटने के लिए देशी शराब काफी मात्रा में रखे हैं यदि जल्दी किया जाय तो मिल सकता हैं। इस सूचना पर विश्वास करकेथानाध्यक्ष मय फोर्स मय मुखबिर खास के जैगहा से प्रस्थान कर ग्राम श्रीनगर सियरहा वर्तमान ग्राम प्रधान के घर पर पहुंचे कि मुखबिर ने इशारा करके बताया कि साहब यह वही घर हैं जिसके अन्दर देशी शराब भारी मात्रा में रखी गयी हैं और मुखबिर हट बढ़ गया। थानाध्यक्ष मय फोर्सएक वारगी ग्राम प्रधान के घर को चारो तरफ से घेरकर दरवाजे के गेट पर खड़े होकर आवाज लगाया गया तो दो व्यक्ति पीछे के दरवाजे से भागने लगे । पुलिस फोर्स द्वारा एक बारगी घेरमार कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अंकुर यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष बताया तथा भागने वाले का नाम राजेश यादव पुत्र कल्पू यादव ग्राम प्रधान श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ बताया। मौके पर ही अलग से खाना तलाशी तैयार करके घर की तलाशी ली गयी तो घर के अन्दर एक कमरे में 7 पेशी देशी शराब की रखी हुई हैं, जिसको खोलकर देखने से सभी पेटियों में 45 -45  शीशी देशी शराब ठेके वाली बन्टी बबली प्रत्येक की मात्रा 200 मिली कुल 315 शीशी (63 लीटर) जिस पर देशी शराब तनू सादा अधिकतम फुटकर विक्रय मूल्य रूपये 50.000 उत्पादक इंडिया ग्लाइकाल्स लि0 (डिस्टलरी डिवीजन) ई-1, सेक्टर 15, गीडा, गोरखपुर-273209 (उ0प्र) तीव्रता 25% वी.वी. अंकित हैं। शराब रखने का लाइसेंस मांगा गया तो दिखाने में असर्मथ रहा अपने गलती की माफी मांगते हुए बता रहा है कि साहब जब आप पकड़ ही लिये हैं तो आपसे क्या छिपाना हैं। यह शराब ग्राम प्रधानी के चुनाव में वोटरो को लुभाने के लिए बांटा जायेगा। अभियुक्त गण का यह कार्य अन्तर्गत धारा 60  EX ACT व 171एच भादवि का दण्डनीय अपराध पाकर बताकर समय करीब 07.15 बजे सांय पुलिस हिरासत में लेकर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ विवरणः- अभियुक्त द्वारा शराब ग्राम प्रधानी के चुनाव में वोटरो को लुभाने के लिए बांटे जाने की बात बता रहा है और अपनी गलती की माँफी मांग रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -

अंकुर यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी-

7 पेटी में 315  शीशी (63 लीटर) देशी शराब सादा बन्टी बबली ।

घटनास्थल

मकान अभियुक्त श्रीनगर सियरहा।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 ओमप्रकाश यादवप्रथम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
3- हे0का0 उपेन्द्र कुमार यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़। 
4-का0 प्रमोद थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5- का0 अरविन्द कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
6- का0 रविशंकर उपाध्याय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
7- म0का0 शालिनी देवी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने