Breaking News

अहरौला: हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अहरौला

आज़मगढ़: दिनांक 31.01.2020 को श्री सिद्धू निषाद s/0 बल्ली निषाद ग्राम बनहर मय चक गजड़ी का थाना अहरौला ने तहरीर दिया कि  जनपद आजमगढ में देशी (लायसेन्सी) शराब की दुकान बनहर मय चक गजड़ी का सेल्सन हुँ। दिनांक 30/1/2020 को समय करीब 5 बजे शाम को (1) झिनकु s/o सतिराम (2) अजय निषाद s/o चुन्नी (3) सुग्रीव s/o रणधीर (4) अमर s/o टिल्ठू निषाद निवासीगण बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला जि0 आजमगढ एक साथ देशी शराब की दुकान पर आए और फ्री मे शराब मागँने लगे ।मेरे द्वारा ना देने पर गाली गलौज देते हुए ईंट पत्थर चलाते हुए दरवाजे के पास आ गये मैं अपनी दुकान का दरवाजा बन्द करने लगा तो झिनकु s/o सतिराम ने नाजायज कट्टा लिया था और जान से मारने की नीयत से  मेरे ऊपर फायर कर दिया  किसी तरह दीवार की आड़ लेकर बाल बाल बच गया  इसकी सूचना डायल 112 व थाना को दिया तब वह चारो व्यक्ति कट्टा लहराते हुए भाग गये। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0006/2020 धारा 307/504 भादवि पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रभात चन्द्र पाठक द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वांछित/वारण्टी/चोर आदि के गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थानाध्यक्ष थाना अहरौला के कुशल निर्देशन में उ0नि0 श्री प्रभात चन्द्र पाठक मय राहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय निषाद पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से समय करीब 09.55 बजे गिरफ्तार कर अग्रेतर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान – अभियुक्त का घर बनहर मय चक गजड़ी  गिरफ्तारी का समय 09.55 बजे दिनांक 06.04.2021
पूछताछ का विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त अपने जुर्म से इनकार करते हुए सफाई अपने वकील के माध्यम से मा0न्यायालय के समक्ष देना बता रहा है। 

पंजीकृत अभियोग- 

1- मु0अ0सं0 0006/2020 धारा 307/504 भादवि थाना अहरौला  जनपद आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त –

1- अजय निषाद पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-  

1- उ0नि0 प्रभात चन्द्र पाठक मय हमराह थाना- अहरौला, आजमगढ़  ।

और नया पुराने