Breaking News

कोतवाली: 48 घण्टें में चोरी की गई 4 लाख 38 हजार बरामद, चोरी की नगदी के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण, अपराधियो की गिरफ्तारी,आगामी ग्राम प्रधानी के चुनाव के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/ अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर  संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिसके क्रम में –
दिनांक 14.4.21 को उ0नि0 विनय कुमार दुबे मय हमराह के क्षेत्र में रवाना होकर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/2021 धारा 457/380 भादवि की विवेचना में तकिया तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना मिली की धर्मूनाला पुलिया के पास मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अबुशाद पुत्र मो0 फारूख निवासी मोहल्ला ध्रमू (कोटकिला) मौजूद हैं। जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँच कर पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अबुशाद उपरोक्त को समय 21.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

1. मु0अ0सं0 –113/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

1. शाद पुत्र मो0 फारूख निवासी मोहल्ला ध्रमू (कोटकिला) थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

बरामदगी का विवरण –

अभियुक्त के कब्जे से 04 लाख 38 हजार रूपया

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –

1. उ0नि0 विनय कुमार दुबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर थाना कोतवाली आजमगढ़
2. कां0 पवन यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
3. कां0 राहुल कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़
4. कां0 अरबिन्द राम थाना कोतवाली आजमगढ़
5. कां0 जयप्रकाश प्रजापति थाना कोतवाली आजमगढ़

और नया पुराने