आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-अहरौला
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ/अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 15/4/2021 को उ0नि0 जावेद अख्तर व उ0नि0 हरिशंकर उपाध्याय थाना अहरौला मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम भैसासुर के पास से एक नफर अभियुक्त राजू निषाद पुत्र लालचन्द निषाद निवासी उदैना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को एक अदद पिस्टल .32 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ समय लगभग 00.05 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-57/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 57/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
राजू निषाद पुत्र लालचन्द निषाद साकिन उदैनाथाना अहरौला जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद पिस्टल .32 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 जावेद अख्तर थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 हरिशंकर उपाध्याय थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
4. का0 सूरज खरवार थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
5. का0 शशीकान्त तिवारी थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
6. रि0का0 राजू यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
7. रि0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
