आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,जिला बदर अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 15.04.2021 को उ0नि0 संजय सिह मय हमराह द्वारा वांछित,वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भगवानपुर नहर पुलिया के पास खडे होकर वाहनो की चेकिग कर रहे थे उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति विनोद कुमार तिवारी जो ग्राम बौवापार का जिला बदर अपराधी है जो गांव मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे गांव के लोगो को एकत्रित करके प्रचार कर रहा है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराहियान के साथ मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुचकर एक व्यक्ति को समय 12.30 बजे गिफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्य़क्ति से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम विनोद कुमार तिवारी पुत्र मेवालाल तिवारी निवासी बौवापर थाना बरदह जिला आजमगढ बताया । भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मै वर्तमान मे जिला बदर ह्रू लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे प्रचार हेतु आया था इसलिए आपलोगो को देखकर भाग रहा था कि आप लोगो ने पकड लिया है । पकडा गया यह व्यक्ति थाना बरदह का जिला बदर अपराधी है जिसे दिनांक 11.01.2021 को अपर जिला मजिस्ट्रेट भू-राजस्व आजमगढ द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर किया गया आदेश की प्रति आरोपी/अभियुक्त को हस्तगत कराया जा चुका है और जिलाबदर के संबंध मे उक्त व्यक्ति को जौनपुर सीमा पर छोडा गया था और आवश्यक हिदायत किया गया था परन्तु इसके उपरान्त भी वह थाना क्षेत्र मे आकर चुनाव प्रचार प्रसार करते हुए पाया गया इस प्रकार अभियुक्त द्वारा चुनाव के दृष्टीगत जनपद मे लागू धारा 144 सीआरपीसी के उलंघन पर धारा 188 भादवि का दण्डनीय अपराध व धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियत्रंण अधिनियम 1970 का दण्डनीय अपराध बताकर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
विनोद कुमार तिवारी पुत्र मेवालाल तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जिला आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं082/2021 धारा 188 भादवि व धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियत्रंण अधिनियम 1970
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 220/19 धारा 420/406/506 भादवि थाना बरदह
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 संजय सिह मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र यादव व हे0का0 सतीश सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद आजमगढ़ फायर सर्विस द्वारा लोगों में आग से बचाव हेतु जानकारी देने के उद्देश्य से अग्निशमन वाहनों की एक रैली निकाली गई जिसे हरी झंडी दिखाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद पांडे द्वारा रवाना किया गया यह रैली फायर स्टेशन ब्रह्मा स्थान से शुरू होकर पहाड़पुर, तकिया, चौक, कोतवाली, जेसी चौराहा, नरौली, सिधारी, हाइडिल चौराहा, मऊ तिराहा, रायदोपुर, डीएवी स्कूल होते हुए वापस फायर स्टेशन ब्रह्म स्थान पर समाप्त हुई रैली में वाहनों द्वारा अग्निशमन से संबंधित पंपलेट वितरित किया गया तथा आग से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।
