आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 06 मई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निर्देश दिया है कि सरकारी चिकित्सालयों/निजी चिकित्सालय में भर्ती अति गम्भीर/गम्भीर कोविड-19 संक्रमित रोगियों हेतु इजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. की उपलब्धता हेतु कतिपय प्रक्रिया अपनाई जायेगीl जिसके अंतर्गत इजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. की मांग हेतु हेल्प लाइन नम्बर 7307416120 पर मरीज के परिजन द्वारा काल किया जायेगा (प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक क्रियाशील होगा), इसी व्हाट्सअप नम्बर पर चिकित्सक की पर्ची, मरीज का आधार कार्ड/वोटर आई.डी.कार्ड प्रेषित किया जायेगा। हेल्पलाइन नम्बर द्वारा इजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान की जायेगी।
उन्होंने कहा कि मरीज के परिजन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीनस्थ कार्यरत सी.एम.एस.डी.स्टोर, (ट्रामा सेण्टर के बगल में) सदर अस्पताल, हर्रा की चुगी आजमगढ़ में रू0 1800 (रूपये अठारह सौ मात्र) प्रति वायल की दर से शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने की रसीद सी.एम.एस.डी. स्टोर द्वारा मरीज के परिजन को दिया जायेगा। सी.एम.एस.डी.स्टोर, (ट्रामा सेण्टर के बगल) सदर अस्पताल, हर्रा की चुगी, आजमगढ़ में प्रतिदिन इजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. प्रातः 10.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक उपलब्ध होगा। प्रथम बार में प्रति मरीज दो वायल इजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. उपलब्ध कराये जायेंगे, तत्पश्चात प्रति मरीज हेतु प्रति दिन एक वायल इजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. उपलब्ध कराया जायेगा। एक मरीज हेतु अधिकतम 6 वायल्स इजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. दिया जा सकेगा।