Breaking News

हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना अहरौला

आज़मगढ़: थाना स्थानीय के ग्राम कोठा मुतलिके भटौली मे रामसिंह यादव उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र श्री रामप्रताप यादव निवासी ग्राम कोठा मुतलिके भटौली थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ की पुरानी रंजीश व बरचस्व की लड़ाई को लेकर अभियुक्त प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली पुत्र राजनरायन निवासी ग्राम मंगारीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व दो व्यक्ति शाहरूख पुत्र साहिम व अलीभेजन उर्फ जावेद पुत्र मु0 फारूख निवासीगण गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे वादी मुकदमा विजय सिंह यादव पुत्र श्री राजाराम यादव ग्रा0 कोठा मुतलिके भटौली थाना अहिरौला आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2021 धारा 302 भादवि बनाम प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली पुत्र राजनरायन निवासी ग्राम मंगारीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व अन्य दो व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल द्वारा की जा रही है।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित वारण्टी अभियुक्त के गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांकः30.05.2021 अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के कुशल नेतृत्व मे मुझ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराही पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली पुत्र राजनरायन यादव निवासी मंगारीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को केदारपुर पुलिया के पास से मय एक अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो के साथ समय करीब 05.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया है। 

 पूछताछ का विवरण–अभियुक्त प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली पुत्र राजनरायन यादव उपरोक्त पुछने पर बता रहा है कि मुझ से व मृतक रामसिंह यादव से पुरानी रंजीश व बरचस्व की लड़ाई पुर्व से ही चली आ रही थी जिसमे दिनांक 23.05.2021 को मै व मेरे साथी शाहरूख व अलीभेजन उर्फ जावेद मिलकर गलादबाकर रामसिंह यादव की हत्या कर दिये थे। आज मै कही दूर भागने के फिराक मे था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया है। 
 
पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 75/2021 धारा 302 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
 
गिरफ्तार अभियुक्त

प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली पुत्र राजनरायन यादव निवासी मंगारीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
 
बरामदगी

01 अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो UP 44 U 1499
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह हे0का0 अरविन्द सिंह ,हे0का0 सत्येन्द्र यादव ,का0 कुलदीप यादव  व म0का0 दीपिका गुप्ता

और नया पुराने