Breaking News

निजामाबाद: छेड़खानी के अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 29.05.2021 को श्रीमती सुनीता देवी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा खुद की पुत्री जो पड़ोस में बारात देखने गई थी को गांव के ही नितिश पुत्विक्रमजीत उर्फ विक्की साकिन गंधुवई थाना निजामाबाद आजमगढ़  द्वारा गलत नियत से छेड़खानी करने व कपड़ा खीचंने के आरोप के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/21 धारा- 354ख भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें  नामजद अभियुक्त  की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह  मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी व कोविड 19 के गाईडलाइन्स का पालन कराने हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त नितिश पुत्र विक्रमजीत उर्फ विक्की साकिन गंधुवई थाना निजामाबाद आजमगढ़  अपने घर पर मौजूद है, मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के ग्राम गंधुवई अभियुक्त के घर पर पहुचे की हम पुलिस वालों को देखकर बैठा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसको तत्काल मौके पर ही घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम नितिश पुत्र विक्रमजीत उर्फ विक्की साकिन गंधुवई थाना निजामाबाद आजमगढ़ उम्र 19वर्ष बताया चूकि मुकदमा उपरोक्त में नितिश उपरोक्त नामजद अभियुक्त है कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 09.15 बजे हिरासत पुलिस मे लेकर मा0न्यायालय किया गया।  

 पूछताछ विवरण-  वादिनी द्वारा लगाये गये आरोप के सम्बन्ध मे अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त  अपना जूर्म कबूल कर रहा है। 
 
पंजीकृत अभियोग -

1- मु0अ0सं0 117/21 धारा- 354ख भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
 
गिरफ्तार अभियुक्त-

1- नितिश पुत्र विक्रमजीत उर्फ विक्की साकिन गंधुवई थाना निजामाबाद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.प्र0नि0 शिवशंकर सिंह  मय हमराहीयान  थाना निजामाबाद, आजमगढ

और नया पुराने