आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज विकास खण्ड फूलपुर के पंचायत महुवारा खुर्द तथा ग्राम पंचायत पल्थी के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।
