आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: दिनांक 04.05.2021 को वादी रामसलट पुत्र जगवीर राजभर ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी की दिनांक 04.05.2021 को समय लगभग 05.40 बजे को प्रधानी को लेकर मेरे गांव के ही अद्या प्रसाद पुत्र सतिराम, विक्रान्त पुत्र सतिराम, रत्तीलाल पुत्र सतिराम, अशोक राजभर पुत्र राजकुमार , पवन पुत्र भान सिंह, फैज अहमद पुत्र आलमगीर आदि कुछ लोग जो अपने अपने हाथों में असलहा व धारदार हथियार लेकर एकराय होकर हमारे दरवाजे पर गाली गलौज करते हुए चढ़ आए । जब मैने गाली गलौच करने से मना किया तो फैज के ललकारने पर कि इन सालों को छोड़ों मत गोली मार दो इस पर विक्रान्त ने अपने हाथ में लिए असलहे से जान से मारने की नियत से गोली चलाई जो मेरी बहू पूनम के सिर में लगी और उसकी मौके ही पर मौत हो गई एवं अद्या प्रसाद ने अपने हाथ में लिए असलहे से गोली मारी जो मेरी पोती प्रीती को लगी और घायल हो गई और अशोक राजभर ने अपने हाथ में लिए असलहे से मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया जो मेरे पास से निकल गई तो उसने असलहे की बट से वार किया जिसकी चोट मेरे चेहरे पर आ गई। रत्तीलाल एवं पवन अपने हाथ में लिए तलवार से रंजीत को जान से मारने की नियत से वार किया जो रंजीत के हाथ में लगी जिससे वह बुरी तरह घायल होकर भागा। उपरोक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए व असलहे लहराते हुए गाली गलौच करते हुए मौके से चले गये। वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 92/21 धारा 147/148/149/ 323/504 /506/427/452/307/302/34 भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट व 3/25 व 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.5.2021 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराहियान के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र कार्य सरकार एवं मु0अ0सं0 92/21 धारा 147/148/149/ 323/504 /506/ 427/ 452/ 307/ 302/34 भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट व 3/25 व 4/25 शस्त्र अधि0 की विवेचना एवं इससे सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मामूर होकर कार्य सरकार करते हुए मुक्तीपुर, बक्शपुर होते हुए ग्राम इसहाकपुर जा रहा थे कि ग्राम बक्शपुर में द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि इसहाकपुर में हुई हत्या में वांछित अभियुक्त पवन राजभर पुत्र मानसिह राजभर निवासी ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ़ इस समय कही जाने की फिराक में हैं और महुजानेवादा मोड पर खडा है और कही जाने के लिए वाहन का इन्तजार कर रहा हैं सूचना पर विश्वाश करके प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के तुरंत मुखविर के द्वारा बताए गये स्थान की तरफ रवाना हुए महुजानेवादा मोड से पहले ही मुखविर खास इशारा किया कि साहब सामने जो व्यक्ति खडा है यह वही व्यक्ति है और मुखविर वहां से चला गया मुखविर के बताये जाने के मुताबिक उस व्यक्ति के पास पहुचे तो वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया कि एक बारगी हमराही कर्म0गण की मदद से घर कर समय करीब 05.20 बजे सुबह पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम पवन राजभर पुत्र मानसिह राजभर निवासी ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ़ बताया । चूकि पकडा गया व्यक्ति थाना हाजा के मु0अ0सं0 92/21 धारा 147/148/149/ 323/504 /506/427/452/307/302/34 भादवि व 7 सी.एल.ए. एक्ट व 3/25 व 4/25 शस्त्र अधि0 में वाछित अभियुक्त हैं जिसे कारण बताकर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिये गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0आ0सं0 92/2021 धारा 147,148,149,323,504,506,427,452, 307,302,34 भा0द0वि0 व धारा 7 सी0एल0ए0 एक्ट 3/25 व 4/25 शस्त्र अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त
पवन राजभर पुत्र मानसिह राजभर निवासी ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह का0 एनुद्दीन फारुकी, का0 रवि यादव व म0का0 पूनम पाल
