आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आमजगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चेकिंग संदिग्ध/वांछित व्यक्तियों/अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,देखभालक्षेत्र में मामूर थे कि दौराने चेकिंग ग्राम सीहीपुर, सीही पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया व पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास किया जिसके फलस्वरुप पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से घेर कर पकड़ लिया गया तथा नाम पता पूछा गया को अपना नाम निलेश यादव पुत्र रामसूरत यादव साकिन लाहीडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ बताया तथा उपरोक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली गय़ी तो एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। अवैध असलहा की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-112/21धारा 3/25 आर्म्सएक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
निलेश यादव पुत्र रामसूरत यादव साकिन लाहीडीह थाना फूलपुर आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 112/21धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
1. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. हे0का0 अवधनाथ यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
4. हे0का0 रामकृष्ण यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
