Breaking News

दीदारगंज: सर्वोदय महाविद्यालय से चोरी के कम्प्यूटर मय सीपीयू व बैटरी के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज व चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय फोर्स के साथ दिनांक 25.5.2021 को साथ कस्बा मार्टिनगंज मे मामूर होकर आपस मे अपराध व अपराधियो के बारे मे बातचीत कर रहे थे कि उसी समय मुखबीर खास आकर बताया कि साहब जो सर्वोदय महाविद्यालय मार्टिनगज मे चोरी हुई है वह तीनो चोर चोरी का सामान लेकर सिसवारा रोड सुरहन तिराहे पर खडे है जो कही चोरी के माल को बेचने के लिये लेकर जाने के फिराक मे है पुलिस टीम मुखबीर की बात पर विश्वास कर मुखबीर को साथ लेकर कस्बा मार्टिनगज से प्रस्थान कर सिसवारा रोड पर सुरहन तिराहे के करीब जैसे ही पहुचे गाडी रोककर देखा तो सुरहन तिराहे पर तीन व्यक्ति खडे थे मुखबीर ने इशारे से बताया कि साहब वही तीनो व्यक्ति है जो चोरी का सामान लेकर खडे है मुखबीर इशारा करके पीछे मुडकर चला गया
पुलिस टीम जैसे ही हिकमत अमली से उन खडे तीनो व्यक्तियो के करीब पहुची तो पुलिस को उक्त तीनो व्यक्ति अपने तरफ आते देख भागने लगे पुलिस टीम ने घेरकर मौके पर 2 व्यक्तिय़ो को पक़ड लिया गया तथा एक व्यक्ति मौके से भागने मे सफल रहा। पकडे गये पहले व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पता अमन गौतम पुत्र मखन्चू ग्राम बैरी थाना बरदह आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष बताया तथा दूसरे व्यक्ति मे अपना नामपता अजीत गौतम पुत्र लालजीत ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज आजमगढ उम्र-19 वर्ष बताया भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर बताये कि भागने वाला व्यक्ति हमारा साथी गुलशन गौतम पुत्र संजय ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज आजमगढ था भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब हम तीनो लोग सर्वोदय महाविद्यालय मार्टिनगंज मे ताला काटकर चोरी किये थे साहब आज हम लोग उसी चोरी के सामान को बेचने के लिये जा रहे थे कि आप लोग हम लोगो को पकड लिये पकडे गये व्यक्तिय़ो की जामा तलाशी ली गई तो सिवाय पहने हुये कपडो के कोई शय बरामद नही हुआ मौके पर बोरी मे भरे सामान के बारे मे पूछने पर बताया कि साहब इसमे चोरी का कम्प्यूटर व बैट्री है बोरी को खोलकर देखने पर एक अदद बैट्री 12 बोल्ट जिसपर अग्रेजी मे AMARON जिसपर न0 AAH9038R1.00276 लिखा है तथा सीपीयू बरंग काला जिसपर अग्रेजी मे  EMPORIS लिखा है जिसमे पीछे कवर नही है तथा एक अदद एलसीडी बरंगकाली बरामद हुआ जिसपर अग्रेजी मे AOC लिखा है जिसपर सीरियल न0 AOCMRV2F4152858 अंकित है कडाई से पूछने पर बताया कि साहब चोरी वाला टुल्लू मशीन हमारे दोस्त गुलशन गौतम के पास है बरामदशुदा माल को पहचान हेतु वादी श्री भानूप्रताप सिह पुत्र वेंद पाल सिह ग्राम अमनांवे थाना दीदारगंज आजमगढ को जरिये मोबाइल फोन से सूचना देकर मौके पर बुलवाकर बरामदशुदा माल की पहचान करायी गई तो वादी द्वारा अपने विद्यालय से चोरी गये माल को बताते हुये पहचान की गयी। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो को अपराध का बोध कराते हुये समय करीब 08.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 76/2021 धारा 457/380 भादवि व बढोत्ररी धारा 411 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. अमन गौतम पुत्र मखन्चू ग्राम बैरी थाना बरदह आजमगढ
2. अजीत गौतम पुत्र लालजीत ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज आजमगढ

बरामदगी

चोरी के एक अदद कम्प्यूटर व एक अदद बैट्री

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1- (थानाध्यक्ष) संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2- उ0नि0 बांक बहादुर सिंह चौकी (प्रभारी मार्टीनगंज) थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 
3- का0 अनुप यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
4- का0 नागेन्द्र कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
5- का0 सोनू कुमार यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
6-  का0सदानन्द थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने