आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीणव क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराह हे0का0 प्रभुनाथ यादव का0 सदानन्द के साथ कस्बा मार्टीनगज में संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि जरिये मुखबीर खास आकर सूचना दिया कि साहब एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में देशी शराब की शीशी लेकर बेचने के लिए मकदूमपुर से जैगहा तिराहा कस्बा मार्टिनगंज की और आ रहा है मुखबिर की बात पर विश्वास कर मय हमराही कर्मचारीगण व मुखविर को साथ लेकर कस्बा मार्टिनगंज से प्रस्थान कर जैगहा तिराहा मार्टिनगंज आकर मकदूमपुर की और से आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कुछ ही देर में एक व्यक्ति पैर से भचकते हुए हाथ में झोला लिए दिखाई दियातो मुखबिर द्वारा इशारे से बताया गया कि साहब जो नीले रंग का शर्ट पहने हाथ में झोला लिए भचकते हुए आ रहा है वही व्यक्ति है उसके पास झोले में देशी शराब की शिशिया है मुखबिर इशारे से बताते हुए पीछे मुड़ कर हट बढ गया कि पुलिस टीम एक बारगी जैगरा तिराहे पर उक्त व्यक्ति को घेर कर पकड लिए पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम ठाकूर प्रसाद सिंह पुत्र मंगला सिंह उम्र 48 वर्ष ग्राम मकदूमपुर थाना दीदारगंज जिला आजमगढ बताया पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर हाथ में लिए झोले के बारे में पुछने पर बताया कि साहब इस झोले में ठेके की देशी शराब की शीशिया है साहब मै पैर से विकलागं हु इस शराब को बेच कर अपना घर चलाता हुए झोले को खोल कर देखने पर झोले में 26 अदद देशी शराब की शीशीया शराब से भरी हुए सील बन्द बरामद हुई। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त शराब का रखने का अधिकार पत्र माँगा गया तो नही दिखा सका उक्त व्यक्ति का यह कृत धारा 60 आबकारी अधिनियम का दण्डनीय अपराध है पकडे गये व्यक्ति का अपराध बोध कराते हुए समय करीब 15.30 बजे हिरासत पुलिस में लिए गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 77/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
ठाकूर प्रसाद सिंह पुत्र मंगला सिंह उम्र 48 वर्ष ग्राम मकदूमपुर थाना दीदारगंज जिला आजमगढ
बरामदगी
26 अदद शीशी देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1- थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
2- उ0नि0 बांक बहादुर सिंह चौकी (प्रभारी मार्टीनगंज) थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3- हे0का0 प्रभुनाथथाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
4- का0 सदानन्द थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
