Breaking News

जहानागंज: दहेज हत्या के तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 24.05.2021 को चन्दन पाण्डेय पुत्र स्व0 अखिलेश पाण्डेय ग्राम पाण्डेयपुर थाना गढवार जनपद बलिया उपस्थित थाना कार्यालय आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित दस्तखती खुद का बताते हुए बावत खुद की बहन रिचा पाण्डेय को अभि0गण द्वारा दहेज के लिए प्रताडित करना व न देने पर फाँसी लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दाखिल किया कि दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय में मु0अ0स0 117/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट बनाम 1. शशिकान्त पाण्डेयपुत्र दीनदयाल पाण्डेय (पति) 2. सविता पाण्डेय पत्नी दीनदयाल पाण्डेय (सास) 3. नितेश पाण्डेय पुत्र दीनदयाल पाण्डेय (देवर) 4. तन्नु पाण्डेय पुत्री दीनदयाल पाण्डेय (ननद) 5. दीनदयाल पाण्डेय पुत्र सुदर्शन पाण्डेय (ससुर) निवासीगण धरमपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था ।
     आज दिनांक 25.05.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मु0अ0स0 117/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्तगण 1. शशिकान्त पाण्डेयपुत्र दीनदयाल पाण्डेय 2. दीनदयाल पाण्डेय पुत्र सुदर्शन पाण्डेय 3. सविता पाण्डेय पत्नी दीनदयाल पाण्डेय निवासीगण धरमपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को भुजही तिराहा से समय करीब 10.05 बजे गिरफ्तार किया । अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0सं0-117/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तः

1. शशिकान्त पाण्डेयपुत्र दीनदयाल पाण्डेय 
2. दीनदयाल पाण्डेय पुत्र सुदर्शन पाण्डेय 
3. सविता पाण्डेय पत्नी दीनदयाल पाण्डेय निवासीगण धरमपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1- उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल
2- हे0का0 सियाकान्त यादव
3. का0 महेश कुमार
3. म0का0 साधना सिंह

और नया पुराने