Breaking News

महराजगंज: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़:- -अभियुक्त द्वारा प्रार्थी के लड़की उम्र 12 वर्ष को बहला फुसलाकर ले जाकर छेड़खानी करना व जान मारने की धमकी देना 
महिला सम्बन्धित संगीन अपराधो पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 25.05.2021 को उ0नि0 मय हमराही कर्म0 गण के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारंटी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व कोरोना महामारी के दृष्टिगत क्षेत्र में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 156/21 धारा 363, 354, 506 IPC 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछ्ति अभियुक्त अपने घर पर ग्राम उसुरकुढ़वा में मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्म0 गण के साथ अभियुक्त के घर पहुँचे तो घर के बाहर दरवाजे पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । दरवाजे के पास खड़े व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रितिक यादव S/O लालजी निवासी ग्राम उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया, अभियुक्त उपरोक्त मु0अ0सं0 156/21 धारा 363, 354, 506 IPC 7/8 पाक्सो एक्ट का नामित अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 09.55 बजे सुबह में हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 156/21 धारा 363, 354, 506 IPC 7/8 पाक्सो एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

रितिक यादव S/O लालजी निवासी ग्राम उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व मेंSI राजेश प्रसाद मय हमराह का0 विनय प्रसाद, का0 कलामुद्दीन अंसारी

और नया पुराने