आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगाँव
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 07.05.2021 प्रभारी निरीक्षक देवगांव के नेतृत्व में अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि थाना देवगाँव पर पंजीकृत मु0अ0स0 35/21 धारा 147/148149/325/332/333/336/353/307/504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र कमला यादव नि0 इस्माईलपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ मेहनाजपुर तिराहे पर कही जाने के फिराक मे वाहन का इंतजार कर रहा है । इस सूचना पर नि0अ0 राकेश कुमार सिंह मय राह के साथ मेहनाजपुर तिराहा पर पहुचे तो अभियुक्त उपरोक्त पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा कि पुलिस बल द्वारा घेरा बन्दी कर अभियुक्त प्रदीप यादव उपरोक्त को समय 08.50 बजे पकड लिया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
अभियोग पंजीकृत–
1- मु0अ0स0 35/21 धारा 147/148149/325/332/333/336/353/307 /504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
1- प्रदीप यादव पुत्र कमला यादव नि0 इस्माईलपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम–
(1) नि0अ0 राकेश कुमार सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(2) का0 राहुल कन्नौजिया थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
